भद्रवाह में हादसा: नदी में गिरी बेकाबू कार, हेड कांस्टेबल और पत्नी की मौत, बच्चे घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhaderwah Accident: जम्मू-कश्मीर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में शुक्रवार को हुआ. इस दुर्घटना में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत की जहां मौत हो गई, वहीं उनके दो बच्चे घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर नदी में गिर गई. इस हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

ड्यूटी के लिए जा रहे थे हेड कांस्टेबल जुल्फिकार

बताया गया है कि हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. कार में उनके दोनों बच्चे भी मौजूद थे, जो इस दुर्घटना में घायल हुए हैं.

घायल बच्चों का चल रहा इलाज

घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

Weather Update Today: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भी बिगड़ेगा मौसम

19 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

More Articles Like This