भागलपुर में हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने ली दो युवकों की जान, तीसरा घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भागलपुर: बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की दोपहर मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन पर कहलगांव प्रखंड स्थित लालू कित्ता के नजदीक एक हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दिया, इस दुर्घटना में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीसरा घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. इस दुर्घटना के मृतकों के घर कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर बाइक सवार तीन युवक एकचारी से बाराबाट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान लालू कित्ता के नजदीक एक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार  डब्लू साह (45 वर्ष) और मोनू कुमार (19 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि जगत कुमार (22 वर्ष) घायल हो गया है.

घायल जगत कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार हाइवा ने अचानक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े. डब्लू साह हाइवा के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मोनू और जगत घायल हो गए, जिन्हें 112 पुलिस टीम की मदद से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान मोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया.

प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल जगत कुमार की हालत अब स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाइवा को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक फरार है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाए. उधर इस हादसे से मृतकों के घर कोहराम मच गया. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This