बिहार में हादसा: गंगा नदी में डूबी पांच युवतियां, एक का शव बरामद, चार की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Bihar: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां नदी में नहाने के दौरान पांच युवतियां डूब गई. काफी प्रयास के बाद एक यवती का शव बरामद हुआ. चार अन्य की तलाश जारी है. यह दुर्घटना मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर गंगा घाट पर बुधवार को हुई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्यामपुर बगचपरा मोहल्ले की रहने वाली क्रांति पासवान की बड़ी बेटी गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. उसे बचाने के लिए उसकी तीन बहनें और पड़ोस के चामू पासवान की बेटी नदी में उतरीं, लेकिन सभी पांचों युवतियां पानी में डूब गईं. सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

काफी प्रयास के बाद बरामद हुआ एक युवती का शव

काफी प्रयास के बाद एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है,जबकि चार अन्य की तलाश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम कर रही है. इस बीच मुंगेर के पूर्व भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया. उन्होंने बताया कि लापता छात्राओं की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर अभियान चला रही है. उधर, इस घटना से युवतियों के परिजन बिलख रहे हैं.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version