चमोली में हादसा: कैल नदी में गिरा बेकाबू बोलेरो, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamoli Accident: उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा गुरुवार को चमोली के दूरस्थ विकासखंड देवाल में हुआ. कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए कैल नदी में गिर गया. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के मुताबिक, कुंनार के समीप तेज रफ्तार बोलेरो चालक के नियंत्रण दिया और वाहन खाई को पार करता हुआ सीधे उफनती कैल नदी में जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गए.

वाहन से छिटककर गिरे महिला और बच्चा

कुछ ही देर में पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई. घटनाक्रम के शुरुआती दौर में एक महिला और एक बच्चा वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें चोटें आई. प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुल तीन घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और नजदीकी अस्पताल भिजवाया. वहीं, नदी से अब तक चार शवों बाहर निकाले चुके हैं. वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई और घायलों में एक महिला एक बच्चा सहित तीन लोग शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This