छत्तीसगढ़ में हादसाः ट्रक ने SUV को मारी टक्कर, 6 की मौत, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बालोद: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में महिलाओं में सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. यह हादसा बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे एसयूवी सवार
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार की देर रात हुआ. हादसे का शिकार हुआ जिले के गुंडरदेही क्षेत्र का निवासी वाहन सवार लोग एसयूवी से पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे.

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने एसयूवी में मारी टक्कर
इसी दौरान बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी. इस हादसे में एसयूवी में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई. एसयूवी में सवार 13 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.’

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान दुरपत प्रजापति (30 वर्ष), सुमित्रा बाई कुंभकार (50), मनीषा कुंभकार (35), सगुन बाई कुंभकार (50) इमला बाई (55) और नाबालिग लड़का जिग्नेश कुंभकार (7 वर्ष) के रूप में हुई.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
अधिकारी ने बताया कि पांच महिलाओं और एक बच्चे सहित सात लोगों का को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version