फ्रांस में चक्रवात ‘चिडो’ ने मचाई तबाही, हजारों लोगों की हो चुकी है मौत, 220 km/h की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tropical Cyclone Chido: फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात ‘चिडो’ ने भारी तबाही मचाई है. इस तूफान के चलते करीब 1,000 लोगों की जान जा चुकी है, जिसकी जानकारी शीर्ष अधिकारी द्वारा रविवार को दी गई. इस दौरान मायोट प्रीफेक्ट फ्रांकोइस-जेवियर बियुविले ने कहा कि मुझे लगता है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं, शायद संख्या लगभग एक हजार के करीब पहुंच जाए. शनिवार को हिंद महासागर के द्वीपों पर आए भीषण उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण हुई व्यापक तबाही के बाद अभी सटीक संख्या बता पाना काफी मुश्किल है.

यूरोपीय संघ का सबसे गरीब क्षेत्र है मायोट

अधिकारियों ने रविवार को पहले मायोट में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की थी. साथ ही इन आकड़ों के बढ़ने की भी उम्‍मीद जताई थी. अफ्रीका के तट से दूर दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में स्थित मायोट, फ्रांस का सबसे गरीब द्वीप क्षेत्र और यूरोपीय संघ का सबसे गरीब क्षेत्र है.

220 किमी प्रति घंटे से चल रहीं हवाएं

फ्रांसीसी मौसम विभाग के मुताबिक, चिडो तूफान की वजह से 220 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलीं, जिससे मायोट में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है. वहीं,  अफ्रीका के पूर्वी तट से लगभग 800 किलोमीटर दूर दो मुख्य द्वीपों में फैली मायोट की आबादी 3 लाख से अधिक है. वहीं, कई इलाके तो पूरी तरह से तबाह हो गए है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ककई पेड़ उखड़ गए और नावें पलट गईं या डूब गईं. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने का कहना है कि वो इन स्थियों पर बारिकी से नजर बनाए हुए है.

इसे भी पढें:-Zakir Hussain के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, इन अभिनेताओं ने दी तबला विशेषज्ञ को श्रद्धांजलि

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version