Accident In Chile: भीड़ में घुसी नेवी अफसर की बेकाबू कार, कई लोग आए जद में, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Chile: चिली से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां नौसेना के एक  अफसर की निजी कार तटीय शहर वीना डेल मार  के एक खुले बाजार में घुस गई. इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया गया है कि यह हादसा रविवार को हुआ.

चिली की नौसेना ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक फुटेज में कार को बाजार की दुकानों में घुसते हुए देखा जा सकता है. अन्य वीडियो में चालक को पुलिसकर्मी एक पुलिस वाहन तक ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि गुस्साए लोग उसके पीछे दौड़ रहे हैं.

नौसेना ने अपने बयान में कहा…

नौसेना ने अपने बयान में कहा, ”इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोगों को अलग-अलग स्तर की गंभीर चोटें आई हैं.” नौसेना ने कहा कि वह हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है. हालांकि, नौसेना ने मृतकों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई, लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है.

चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इस हादसे से पूरा देश दुखी है. उन्होंने कहा, ”इस घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता के लिए सभी सरकारी संस्थान काम कर रहे हैं और इस हादसे के लिए जवाबदेही तय की जाएगी.”

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version