चीन में हादसाः रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजिंग: मंगलवार को पूर्वोत्तर चीन में लियाओनिंग प्रांत के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. आग की इस घटना में जहां 22 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इस घटना की जानकारी चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट में दी गई है.

लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग शहर के एक रिहायशी इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में दोपहर 12:25 बजे (0425 GMT) ये आग लगी.

घटना को लेकर क्या बोले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग?

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आग लगने की घटना को ‘एक गंभीर सबक’ बताया. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से आग लगने के कारणों का जल्द पता लगाने, घायलों का इलाज करने और जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने का आग्रह किया.

पिछले वर्ष भी हुआ था ऐसा हादसा

बता दें कि पिछले वर्ष भी इसी तरह रिहायशी इलाकों में गैस रिसाव के कारण कम से कम दो हाई-प्रोफाइल विस्फोट हुए थे, जिसमें मार्च में चीन के उत्तरी प्रांत हेबेई के एक रेस्टोरेंट में विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 26 अन्य घायल हो गए थे. वहीं सितंबर में दक्षिणी शेनझेन में एक ऊंची इमारत में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

Latest News

UP: मौसम विभाग की डराने वाली चेतावनी, प्रदेश में ठहरा मानूसन, तीन दिनों तक पड़ सकती बेतहाशा गर्मी

Weather In Up: प्रदेश में एंट्री के बाद अचानक मानसून ठिठक गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version