दिल्ली में हादसाः गिरा दो मंजिला मकान, दो लोग गंभीर, कुछ के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः नई दिल्ली से दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां शनिवार को दोपहर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन के महेंद्रू एंक्लेव इलाके में बारिश के बीच एक दो मंजिला मकान धराशाई हो गया.बताया जा रहा है कि मकान में मरम्मत का काम चल रहा था. मलबे के नीच कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन लोगों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

दमकल अधिकारी ने बताया कि पुराने मकान की मरम्मत की जा रही थी, इसी दौरान आज दोपहर करीब 2.45 बजे मकान गिर गया. स्थानीय पुलिस और बचाव दल के अन्य सदस्यों की मदद से मलबे से तीन लोगों को निकाला गया. उनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है. दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रह है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जानकारी है, इसलिए बचाव अभियान चल रहा है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version