फतेहगढ़ साहिब में हादसाः ट्रक से टक्कर के बाद स्कूटी में लगी आग, जिंदा जले दो लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehgarh Sahib Accident: फतेहगढ़ साहिब जिले में बुधवार की देर रात भीषण सड़क बादसा हो गया. यह हादसा चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर हुआ. ट्रक से टक्कर के बाद स्कूटी में आग लग गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात करीब 12 गांव पीर जैन के पास चंडीगढ़ की दिशा से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को अपनी जद में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सीधे ट्रक के नीचे चली गई और उसमें आग लग गई.

देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी जद में ले लिया. इस हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पंजाब सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना बडाली आला सिंह की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मृतकों की पहचान गांव कोटला बजवाड़ा के रहने वाले मनदीप सिंह (42 वर्ष) और गांव मानूपुर की निवासी पूजा (25 वर्ष) के रूप में हुई.

पुलिस और गांव निवासियों ने आग पर काबू पाने के साथ स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू कराया. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

जगदीश आफले होंगे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सचिव? अभी निर्माण की कर रहे देखभाल

Ram Mandir Trust: अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावा गबन के आरोपों के बाद प्रशासनिक...

More Articles Like This

Exit mobile version