गाजियाबाद में हादसाः कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन किशोरों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः गादियाबाद से सड़क दुर्घटना की  खबर सामने आई है. यह दुर्घटना मंगलवार की देर रात एनएच-9 पर हुई. इस हादसे में तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लेन पर राठी मिल कट के पास दिल्ली की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए.

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस तत्काल घायलों को अस्पताल ले गई. जहां चेकअप के बाद चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 16 वर्षीय आर्यन, 15 वर्षीय भावुक तोमर और 11 वर्षीय मयंक के रूप में हुई है. तीनों क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के शांतिनगर में गली नंबर-6 के रहने वाले थे. शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

PAK, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बनाया नया संगठन, ‘बद्र समझौते’ पर दस्तखत कर भारत को दी चुनौती

New Delhi: पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने दोहा में ‘बद्र मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग...

More Articles Like This

Exit mobile version