गोपालगंज में हादसाः काल बनी शौचालय की टंकी, दम घुटने से चार कामगारों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोपालगंजः बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां शनिवार की दोपहर गोपालगंज के श्रीपुर और गोपालपुर थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित सवनही पट्टी गांव में दर्दनाक हादसे हो गया. शौचालय की टंकी में उतरे चार कामगारों की दम घुटने से मौत हो गई. उन्हें बचाने के प्रयास में एक युवक भी घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, सोनई पट्टी गांव निवासी गयासुद्दीन के घर शौचालय की टंकी की करीब 15 दिन पहले ढलाई कराई गई थी. शनिवार को टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए कामगार अंदर उतरे थे.

टंकी में उतरने वालों में सवनही पट्टी गांव निवासी रमाशंकर बैठा के पुत्र बंटी बैठा, गयासुद्दीन मियां के पुत्र टीपू, समयनहीं वृत्त गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र उमेश यादव तथा श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी एक युवक शामिल थे.

बताया गया है कि टंकी के अंदर उतरने के कुछ ही देर बाद चारों कामगारों की हालत बिगड़ने लगी और उनका दम घुटने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान बचाव कार्य में शामिल मंजूर खान के पुत्र सिराज खान घायल हो गए.

आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने चकअप के बाद चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सिराज खान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This