हिमाचल में भीषण हादसाः गाड़ी पर गिरी चट्ठान, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Landslide: हिमाचल से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की दोपहर पहाड़ से गिरे चट्टान की जद में एक वाहन आ गया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि वाहन में 14 लोग सवार थे.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वाहन में चालक सहित करीब 14 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे.

शुक्रवार को मार्ग खुलने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से टैक्सी उसकी जद में आ गया. घटना के तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया.

सूचना मिलते ही लाहुल पुलिस, तिंदी थाना पुलिस, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हैं.

भरमौर विधायक डॉ. जनक राज हादसे पर जताया दुख

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-उदयपुर मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की जद में आए वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें छह माह का एक मासूम शिशु भी शामिल है. वहीं, दो लोगों के सुरक्षित होने की सूचना राहत देने वाली है.

Latest News

US-Iran में भीषण जंग के बीच होर्मुज में फंसे 6000 नाविक, संयुक्त राष्ट्र ने लगाई सुरक्षित निकासी की गुहार

US-Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे लगभग 6,000...

More Articles Like This

Exit mobile version