हिमाचल प्रदेश में हादसा: गहरी खाईं में गिरा पिकअप, तीन दोस्तों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

थुनाग: हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शिवरात्रि महोत्सव की सुबह सराज में एक पिकअप गहरी खाईं में गिर गया. इस हादसे में जहां युवकों की मौत हो गई, वहीं चौथा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

लंबाथाच-कलहणी मार्ग पर बुनालीधार के समीप हुआ हादसा

बताया गया है कि लंबाथाच-कलहणी मार्ग पर बुनालीधार के समीप रविवार की भोर में करीब चार बजे एक तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया. घटना की जानकारी होन पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

दो युवक गाड़ी के बाहर और दो अंदर फंसे थे. तत्काल ग्रामीण चारों युवकों क अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ ही देर बाद तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया. चौथे युवक का इलाज चल रहा है.

बिना बताए गाड़ी लेकर निकले थे युवक

बताया जा रहा है हादसे के शिकार हुए युवक दोस्त थे. गाड़ी योगराज निवासी बगस्याड की है. हादसे में योगराज के बेटे हार्दिक की भी मौत हो गई है. चारों युवक घर में बिना बताए गाड़ी लेकर निकले थे और घर से 24 किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया.

थाना प्रभारी जंजैहली रामकृष्ण ने बताया

इस संबंध में थाना प्रभारी जंजैहली रामकृष्ण ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version