हिसार में हादसा: घने कोहरे की वजह से टकराए तीन वाहन, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हिसारः हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यह हादसा हिसार में घने कोहरे की वजह से शनिवार की सुबह हुआ. तीन वाहनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोगों के वाहन के नीचे दबे होने की आशंका है.

हिसार में उकलाना के सुरेवाला चौक हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब आठ बजे हिसार में उकलाना के सुरेवाला चौक चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस कार के पीछे आ रही दूसरी कार का चालक भी ब्रेक नहीं लगा सका. उसकी कार भी दुर्घटनाग्रस्त होते हुए कार जा टकराई. कारों में फंसे घायल लोगों को बचाने के लिए मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बचाव में जुटे लोगों को रौंदते हुए पलट गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. कुछ लोग घायल हुए हैं. लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया. वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया. चारों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पहचान करने में जुटी है.

Latest News

नई शुरुआत से लेकर पूजा तक…दशहरे पर कौन-से काम करना शुभ, जानें मान्यताएं

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम...

More Articles Like This

Exit mobile version