इंडोनेशिया में हादसाः दो ट्रकों की टक्कर, 13 लोगों की मौत, कई घायल, शादी से लौट रहे थे लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Indonesia: इंडोनेशिया से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा जावा द्वीप में हुआ. दो ट्रकों की टक्कर में जहां 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल है. हादसे गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग शादी समारोह से लौट रहे थे.

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग एक खुले पिकअप वैन में सफर कर रहे थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार विंग-बॉक्स ट्रक ने उनकी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक दूसरी लेन में चली गई, जहां अन्य ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक व्यस्त हाईवे पर शादी के लिए मेहमानों को ले जा रही एक पिकअप ट्रक दो ट्रकों के बीच कुचल गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय ट्रैफिक पुलिस प्रमुख उडांग शरीफ हिदायत ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार को इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय हाईवे पर हुई. यह समूह पड़ोसी पारेन गांव में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हो गई.

Latest News

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दिखी बिकवाली

Sensex opening bell: मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के...

More Articles Like This