कन्नौज में हादसा: कोयला लदा कंटेनर पलटा, मलबे में कई लोग दबे, दो शव बरामद, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kannauj Accident: रविवार की सुबह कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया. जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है. दो लोगों के शव बरामद हुए है, जबकि गंभीर रूप से दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

Kannauj Coal laden container overturns several people suffer grievous injuries two bodies recovered

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे हुई. बरामऊ की तरफ जा रहा कंटेनर सड़क के किनारे रखे खोखो को टक्कर मारते हुए पलट गया. पास से गुजर रहे लोग उसके नीचे दब गए. नीचे दबे लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए. कंटेनर की जद में आने से कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई.

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

सूचना मिलने ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई, लेकिन भारी वजन के कारण कंटेनर को हिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

अब तक दो शवों को निकालकर सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक, छिबरामऊ कोतवाल कपिल दुबे सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है. कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

हादसे में मासूम और बुजुर्ग की मौत

हादसे में हताहत हुए लोगों की पहचान हो गई है, जिसमें दो परिवारों के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में नगला दुर्गा (कसावा) निवासी राजू बाथम की पुत्री अंकिश (14 वर्ष) और भाऊलपुर निवासी राधेश्याम के पुत्र कन्हैया लाल (74 वर्ष) शामिल हैं.

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

वहीं, घायलों में बंचपुर निवासी अजय पाल का पुत्र अंकित कुमार (20 वर्ष) और सुरेंद्र सिंह का पुत्र सोनू (14 वर्ष) शामिल हैं. ये दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और गंभीर रूप से घायल है. इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Malana Village Mystery: भारत का सबसे रहस्यमयी गांव! यहां लोगों को छूना है मना, नहीं चलता भारत का कानून

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बसा मलाना गांव अपने अनोखे नियमों, 5000 साल पुरानी परंपराओं और रहस्यमयी संस्कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यहां बाहरी लोगों के लिए कई खास नियम बनाए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version