कर्नाटक में हादसा: दूध टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटी की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Karnataka: कर्नाटक से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, मांड्या जिले में मंगलवार की भोर में एक दूध के टैंकर ने पीछे से एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक नौ वर्षीय बच्ची भी शामिल थी.

गौरी गणेश उत्सव में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मांड्या जिले के मद्दूर तालुक के अंतर्गत कोप्पा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुई. यह परिवार बंगलूरू दक्षिण जिले के कनकपुरा तालुक में रहता था. पुलिस ने बताया कि काव्या अपने पति मुथु और दो बेटियों के साथ अपने माता-पिता के घर गौरी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई.

पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल को पीछे से दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसके कारण मुथु और उनकी नौ वर्षीय बेटी कीर्थाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काव्या ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई का जा रही है.

Latest News

Weather Today: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Weather Today: IMD ने 18 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version