कौशांबी में हादसाः श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 24 से अधिक लोग घायल

कौशांबी: रविवार को यूपी के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोस अंतर्गत अफोई गांव व कौशांबी जनपद की सीमा के समीप श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई. इस दुर्घटना में 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, कानपुर शहर से 60-65 श्रद्धालु एक बस में सवार होकर कड़ाधाम स्थित मां शीतला देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि वह जैसे ही अफोई गांव के समीप पहुंचे थे, तभी एक डंपर ने ओवरटेक किया. इसकी वजह से सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल
हालांकि, साइकिल सवार राहुल भी हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया. वहीं बस में सवार कानपुर के बर्रा बाइपास निवासी हरिशंकर, रजनी शर्मा, मीरा देवी, रामादेवी चौराहा निवासी प्रीती व उसकी मां बीना श्रेष्ठ सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए. सभी श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला गया. दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए. कड़ाधाम पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया.

Latest News

CM योगी का विजयादशमी पर अपील: उत्साह के साथ सुरक्षा और अनुशासन का रखें ध्यान

CM Yogi: शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए त्योहार...

More Articles Like This

Exit mobile version