खूंटी में हादसा: जगन्नाथ जी के रथ में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, दो छात्रों की मौत, कई बच्चे झुलसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jagannath Ratha Accident: रांची से दुखद खबर सामने आई है. राजधानी से महज 60 किलोमीटर दूर खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा में बड़ा हादसा हो गया. रख 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार से टकरा गया. इससे वहां चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे झुलस गए.

रथ को खींचने के लिए मौजूद थे छात्र

मिली जानकारी के मुताबिक, तोरपा स्थित जगन्नाथ मौसीबाड़ी के समीप रथ को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था. परंपरा और आस्था के तहत रथ को खींचने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और स्कूली छात्र जमा थे.

रथ में करंट दौड़ते ही मची चीख-पुकार

इसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से छू गया, जिससे रथ में करंट दौड़ गया. करंट लगते ही रथ खींच रहे बच्चे चीख-पुकार करने लगे. मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जैसे-तैसे बच्चों को रथ से दूर किया और तत्परता दिखाते हुए सभी झुलसे बच्चों को तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान चंदन कुमार, पिता ननका यादव और तिजेश्वर गोप, पिता– पाल गोप के रूप में हुई. दोनों छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ते थे. इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. अस्पताल में भर्ती अन्य झुलसे छह-सात बच्चों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना की जांच शुरु

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Latest News

कैबिनेट बैठक: छात्राओं को स्कूटी और दो एक्सप्रेस-वे सहित 16 प्रस्ताव पर मुहर

UP Cabinet: मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट...

More Articles Like This