CM योगी का ऐलानः लोधेश्वर महादेव मंदिर में बनेगा काशी जैसा कॉरिडोर, कहा- “पिछली सरकारों ने सिर्फ कब्रिस्तान के लिए काम किया”

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Barabanki Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर यहां भी कॉरिडोर बनेगा.

सीएम योगी ने कहा कि लोधेश्वर महादेव मंदिर में आस-पास के कई जिलों से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन वर्षों से यह मंदिर जीर्ण-शीर्ण हालत में था. 1947 के पहले की स्थिति तो समझी जा सकती है, लेकिन आजादी के बाद भी मंदिर की यह दुर्दशा समझ से परे थी.

पिछली सरकारों ने लोधेश्वर मंदिर के लिए कुछ नहीं कियाः सीएम योगी

उनहोंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ कब्रिस्तान के लिए काम किया, लोधेश्वर मंदिर के लिए कुछ नहीं किया. हमने भारत के विरासत के प्रतीक लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर के लिए बजट दिया है. काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर यहां भी कॉरिडोर बनेगा. आज काशी, अयोध्या कोई जाता है, तो आशीर्वाद देकर जाता है. ऐसे ही यहां जब कॉरिडोर बन जाएगा तो लोग आशीर्वाद देंगे. विरासत सनातन धर्म की पहचान है.

सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर किया तीखा हमला

मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इनके राज में जनता के पैसे का दुरुपयोग होता था. पैसा आपका था, लेकिन वह कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाने में खर्च होता था. लोधेश्वर महादेव, अयोध्या या काशी के लिए इनके पास पैसा नहीं था. पिछली सरकारों में कांवड़ यात्रा और रामनवमी जैसे पावन समारोहों को रोक दिया जाता था और इसे वो धर्मनिरपेक्षता कहते थे. उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में कट्टा और बम था, अब ब्रह्मोस मिसाइल है. उन्होंने कहा कि तब कहावत थी, देख सपाई, बेटी घबराई, अब बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी सुरक्षित हैं. अब कोई उपद्रव करेगा, तो या तो जेल जगह होगी या जहन्नुम जगह होगी.

“ये पैसा आपका है, सैफई परिवार का नहीं”

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ की जेपीएनआइसी (JPNIC) बिल्डिंग को सपा सरकार ने 200 करोड़ में बनाना था, लेकिन 800 करोड़ खर्च होने के बाद भी बिल्डिंग पूरी नहीं हो पाई. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  सपा सरकार में 15 हजार 200 करोड़ का टेंडर था, हमने 11 हजार 800 करोड़ में बना दिया. गोमती रिवर फ्रंट में 1700 करोड़ खर्च करके भी अधूरा रह गया. ये पैसा सैफई परिवार का नहीं, आपका है. ये पैसा अब हमने लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर में लगाया है. पैसे का मुंह कॉरिडोर की तरफ घुमार दिया है.

कमल के फूल को लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो गया है

संबोधन के अंत में सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस से जनता को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इनसे जो सटेगा, उसका खतरा उतना ही बढ़ेगा. सीएम ने कहा कि लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर में अब फोर लेंन सड़क बनेगी. अच्छे लोगों को चुनिए, आपका भविष्य अच्छा बनेगा. कमल के फूल को लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो गया है.

Latest News

धर्म की पढ़ाई बनाम सेना में भर्ती की लड़ाई… कैसे टूट रहा इजरायल?

Israel army: इजरायल में छात्र की गिरफ्तारी के बाद एक खास समुदाय का आंदोलन शुरू हो गया. 20 जुलाई...

More Articles Like This