महराजगंज में हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 30 लोग दबे, दो की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के महाराजगंज से भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई. इसके मलबे में 30 लोग दब गए. इस हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

जानकारी के अनुसार, रुदलापुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई. इसके मलबे में 30 लोग दब गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. जिसे भी घटना की जानकारी हुई, वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में नीरज (20) निवासी बेलवा खुर्द और पिपरा परसीनी निवासी ऐश कुमार (25) की मौत हो गई है. अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, 4 मई को आएंगे नतीजे

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 4 मई को आएंगे नतीजे.

More Articles Like This