महेंद्रगढ़ में हादसा: तेज रफ्तार कार बनी काल, तीन की मौत, एक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महेंद्रगढ़ः हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की देर रात महेंद्रगढ़ में एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को टक्कर मार दिया. इस हादसे में जहां तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाते हुए शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, कनीना निवासी चार युवक गाहड़ा रोड स्थित एक मैरिज प्लेस में शादी समारोह से शामिल होकर देर रात लौट रहे थे. इसी दौरान गाहड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार टाटा टियागो गाड़ी ने चारों को कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया गया. पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान एक अन्य घायल की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान कनीना निवासी 18 वर्षीय योगेश (18 वर्ष), सुरेंद्र (35) और बबलू (32वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई.

Latest News

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले सहारनपुर में PM Modi का रोड शो, ‘मोदी-मोदी’ के लगे नारे

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले उत्तर प्रदेश के...

More Articles Like This

Exit mobile version