मथुरा में हादसाः बस चालक को आई झपकी, मौत की नींद सो गई चार जिंदगी, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Accident: यूपी के मथुरा भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए.

सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया

दुर्घटना की जानकारी देते हुए सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे हुआ. बिहार नंबर की प्राइवेट बस लखनऊ से सवारियों को लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान राजस्थान नंबर का गिट्टी से भरा ट्रेलर एक्सप्रेस-वे की तीसरी लेन पर चल रहा था. तेज रफ्तार बस उसमें पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों और एक्सप्रेस-वे कर्मियों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. इस हादसे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि शायद चालक की नींद की झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान में जुट गई. बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Latest News

जबलपुर: मां दुर्गा प्रतीमा विसर्जन जुलूस में उतरा हाईटेंशन करंट, दो लोगों की मौत, आठ झुलसे

Jabalpur Durga Immersion Accident: मध्य प्रदेश से हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की देर रात जबलपुर में...

More Articles Like This