मेक्सिको में हादसाः धार्मिक उत्सव दौरान भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 64 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Fireworks Accident: मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राज्य के एक कस्बे में एक धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. आतिशबाजी में इस्तेमाल की गई सामग्री में विस्फोट होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 64 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी मेक्सिको के अधिकारियों ने दी.

यह विस्फोट शनिवार की रात मध्य मेक्सिको के तेमास्कालसिंगो में ‘नुएस्त्रा सेनोरा दे ला लूज’ गिरजाघर के पास हुआ. इस नगरपालिका की आबादी करीब 66,000 है. सैकड़ों लोग धार्मिक उत्सव में आतिशबाजी देखने के लिए एकत्र हुए थे. इसी दौरान यह विस्फोट हो गया. तेमास्कालसिंगो, मेक्सिको सिटी से करीब 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है.

विस्फोट की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है और मेक्सिको राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक स्थानीय बिशप ने बताया कि घायलों में दो पादरी भी शामिल हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में विस्फोट के बाद का दृश्य दिखाई दे रहा है, जिसमें दर्जनों लोग धुएं और मलबे के बीच जीवित लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This