मेक्सिको में हादसाः हाईवे पर कई वाहनों से टकराया ट्रक, लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Truck Accident: मेक्सिको से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा पश्चिमी राज्य जालिस्को में हुआ. एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए.

जालिस्को की सिविल प्रोटेक्शन के अनुसार, यह हादसा ग्वाडालाजारा और टेपिक को जोड़ने वाले हाईवे पर होस्तोतिपाक्विलो कस्बे के पास रविवार को हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मालवाहक ट्रकों और तीन अन्य वाहनों में भीषण आग लग गई.

ट्रैक्टर-ट्रेलर की वजह से कई गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए. घायलों में चार अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं.

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में दो नाबालिग शामिल हैं, जबकि घायलों में नेशनल गार्ड के दो सदस्य भी हैं, जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें ग्वाडलहारा के मैग्डेलेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्वाडालाजारा और टेपिक को जोड़ने वाले राजमार्ग पर कई वाहन भीषण आग की लपटों में घिरे नजर आ रहे हैं.

नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, घटनास्थल पर एक और हादसा पहले ही हो चुका था. सड़क कर्मचारी और राहत बचाव की टीम दो ट्रकों के बीच हुई पुरानी दुर्घटना के बाद राहत कार्य में जुटे थे. इसी बीच एक तीसरे तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने वहां खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद दो मालवाहक ट्रक और तीन अन्य वाहन आग की चपेट में आ गए. इस टक्कर में मैक्सिकन नेशनल गार्ड का एक गश्ती वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यह आपदा और बड़ी हो गई. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, अधिकारी अभी तक इस दूसरी टक्कर के सटीक कारणों का अभी पता नहीं लगा पाए हैं.

Latest News

फिलिपींस में हादसाः ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

Philippines Plane Crash: फिलीपींस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राजधानी मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस...

More Articles Like This

Exit mobile version