Baramulla Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी बारामूला की धरती, गहरी नींद के बीच जगे लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baramulla Earthquake: रविवार की आधी रात के बाद भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर के बारामूला की धरती कांप उठी. झटकें महसूस होते ही तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

भूकंप का झटका महसूस होते ही तमाम लोग गहरी नींद से जाग गए. भयवश तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

विभाग के मुताबिक, भूकंप रात 02:00:31 बजे आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई. इसका केंद्र बारामूला में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप का केंद्र 34.246 N अक्षांश और 74.456 E देशांतर पर स्थित बताया गया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version