लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार; 77000 के नीचे फिसला सेंसेक्स 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स 649 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,920 और निफ्टी 184 अंक या 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,022 पर था.

बाजार में व्यापक स्तर पर बिकवाली देखी जा रही थी. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 280 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,756 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 66 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,349 पर था.

हरे निशान में दिखे ये शेयर

वहीं, सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी कंजप्शन में थी. इसके बाद निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी एफएमसीजी भी लाल निशान में थे. दूसरी ओर निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा में हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है.

इसके अलावा, सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और एनटीपीसी हरे निशान में थे. टाटा स्टील, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफीस बैंक, एलएंडटी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, टाइटन, एमएंडएम, भारती एयरटेल, एसबीआई, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी लाल निशान में थे.

एशिया के बाजारों का हाल

बता दें कि मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के चलते ज्यादातर एशिया के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.  टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में था. हालांकि, जकार्ता का बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा था. वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे. मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ.

Latest News

Bihar Account Error: पेंशन निकालने पहुंचे 82 वर्षीय बुजुर्ग के खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, बैंक भी रह गया हैरान

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पेंशनर के खाते में अचानक 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दिया. उनके बेटे के खाते में भी इतनी ही रकम दिखने के बाद बैंक और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया.

More Articles Like This

Exit mobile version