Accident in Mirzapur: कालरूपी ट्रक ने ली मां-बेटी की जान, बेटे का चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मिर्जापुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. मंगलवार को यहां ओवरटेक करते समय ट्रक की जद में आने से स्कूटी सवार मां और बेटी की मौत हो गई. जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे लेते हुए जांच में जुट गई.

ट्रक को ओवरटेक करते समय हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव के पास स्कूटी सवार तीन लोग ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे. इसी दौरान ट्रक की जद में आ गए. इस हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि स्कूटी चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल बेटे का चल रहा है उपचार
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल युवक को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार चल रहा है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना में मां-बेटी की मौत की लोगों में चर्चा होती रही. घटना के लिए लोग ऊपर वाले की दुहाई देते रहे.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version