मुरैना में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Morena Road Accident: सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना हो गई. मुरैना जिले में पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की ऑटो रिक्शा से टक्कर भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में जहां सहित तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक मासूम बच्ची सहित पांच अन्य घायल हो गए.

मंदिर जा रहे थे ऑटो सवार श्रद्धालु

घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना माता बसैया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सुबह करीब 10:30 बजे हुई. उन्होंने बताया कि पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बनमोर से माता बसैया मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो रिक्शा से टकरा गई.

दुर्घटना में इन लोगों की हुई मौत

माता बसैया पुलिस स्टेशन के प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि इस दुर्घटना में महेंद्र राठौर (50 वर्ष), मनोरमा राठौर (45) और ऑटो रिक्शा चालक रामकेश (26 वर्ष) की मौत हो गई. दो साल की बच्ची सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version