MP में हादसाः धार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सहित तीन की मौत, बच्ची गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhar Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह धार जिले में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने में जुट गई.

हादसे में इनकी हुई मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ा कठोड़िया गांव निवासी राहुल (35 वर्ष) अपनी पत्नी पूजा (30), बेटी सुमन (13) और छोटी बेटी शिवानी के साथ शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर खेरवास स्थित अपने खेत पर लहसुन की बोवनी के लिए जा रहे थे. जब वे लेबड़-नयागांव फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल, उनकी पत्नी पूजा और बेटी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, छोटी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

आक्रोशित लोगों ने हाईवे को किया जाम

इस हादसे से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर शवों को रखकर महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों को लम्बी लाइन लग गई. सूचना मिलने पर बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. खबर लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही.

More Articles Like This

Exit mobile version