पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ में हादसाः बस-ट्रेलर की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 18 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुजफ्फरगढ़ः पाकिस्तान भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मुजफ्फरगढ़ में एक यात्री बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोगों के घायल होने की जानकारी है. बताया गया है कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने एआरवाई न्यूज ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि यह हादसा शनिवार हुआ. लंगर सराय इलाके के पास बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. ये हादसा ऐसे समय पर हुआ, जब ये यात्री बस झंग से अलीपुर जा रही थी.

घायलों अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक,  इस दुर्घटना में बस चालक की भी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.

Latest News

High Blood Pressure: सिर्फ दिल-किडनी ही नहीं, आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डाल सकता है हाई BP, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

नई स्टडी में हाई डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर और न्यूरोटिसिज्म नामक व्यक्तित्व गुण के बीच संबंध सामने आया है. शोधकर्ताओं ने एक हजार से अधिक आनुवंशिक संकेतकों और आठ बड़े अध्ययनों के आंकड़ों का विश्लेषण किया.

More Articles Like This

Exit mobile version