नालंदा में हादसाः बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, दंपती की मौत, कई यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nalanda Bus Electrocution: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नालंदा में भीषण हादसा हो गया. मजदूरों से भरी स्लीपर बस में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया. इस हादसे में जहां दंपती की मौत हो गई. वहीं, करीब दस लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यह दुर्घटना बुधवार को गिरियक थाना क्षेत्र के शंभू शरण मंदिर के समीप हुई.

हाईटेंशन तार से टकराया बस पर रखा साइकिल का हैंडल, उतरा करंट

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी मजदूर बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड स्थित चौतरवा गांव के ईंट भट्टे से काम कर अपने गांव घोषरावा लौट रहे थे. इसी दौरान घर से महज दो किलोमीटर पहले पावापुरी-घोषरावा मुख्य मार्ग पर शंभू शरण मंदिर के पास यह हादसा हो गया.

hadsa 2

बस में करंट उतरते ही मची चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार काफी नीचे झूल रही थी. इसी दौरान बस की छत पर रखी साइकिल का हैंडल तार से टकरा गया. संपर्क होते ही पूरी बस में तेज करंट दौड़ गया और कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई.

hadsa 1

जान बचाने के लिए चलती बस से कूदे यात्री

अचानक हुई दुर्घटना से बस में शोर-शराबा के बीच अफरातफरी मच गई. जान बचाने के लिए कई यात्री चलती बस से ही कूद पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बस के अंदर फंसे कई लोग करंट की जद में आकर झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

इस हादसे में घोषरावा गांव निवासी रूदल मांझी (50 वर्ष) और उनकी पत्नी फूलो देवी (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. घायल पुटूस कुमारी (15 वर्ष), रिंकू देवी (28), कालू मांझी (42), संतोष मांझी (25), पवन मांझी (18), धर्मेंद्र मांझी (37), रिंकू देवी (40), सरोज देवी, करीना कुमारी (23) एवं दो वर्षीय बालक राज शामिल है. सभी घायलों का इलाज भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी में हो रहा है. कई की हालत गंभीर बताई गई है.

hadsa

सात बच्चों से छिना माता-पिता का साया

मृतक दंपति अपने पीछे सात बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इनमें चार पुत्र और तीन पुत्रियां शामिल हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी छोटे-छोटे बच्चों के सिर से अब माता-पिता का साया उठ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This