नालंदा में हादसा: पानी भरे गड्ढे में गिरी बेकाबू कार, तीन युवकों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नालंदा: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां नालंदा में सड़क हादसा हुआ है. एक बेकाबू कार पानी भरे गड्ढे में गिर गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग एसएच-78 पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात रहुई थाना क्षेत्र के भेण्डा गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग एसएच-78 पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे 20 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में गिर गई.

काफी प्रयास के बाद निकाला गया शवों को

इस दुर्घटना में कार में सवर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस और स्थानीय लोगों को रात में अंधेरे और पानी भरे गड्ढे के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना किया. सुबह होने पर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. इसके बाद तीन लोगों के शवों को निकाला गया.

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पहचान करने में जुटी है. घायल युवक बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ. मृतकों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

राजकोट में टला बड़ा हादसाः एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराई पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Emergency Landing: राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. राजकोट...

More Articles Like This

Exit mobile version