ओमान में हादसाः भारतीयों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, नौ घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Oman: खाड़ी देश ओमान से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सुल्तान सईद बिन तैमूर स्ट्रीट पर भारतीयों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, जबकि 9 घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी आ गई, जिस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है.

पुलिस ने बताया कि ओमान में सड़क से गाड़ी के उतर जाने के कारण एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना शनिवार को सुल्तान सईद बिन तैमूर स्ट्रीट पर हुई, जब गाड़ी सड़क से हटकर दूसरी तरफ चली गई. रॉयल ओमान पुलिस ने ‘X’ पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस एयर विंग ने दो घायलों को अल हेमा गवर्नरेट से निज़वा अस्पताल पहुंचाने के लिए एक ऑपरेशन चलाया.

पोस्ट में कहा गया, “इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और भारतीय मूल के नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें बाद में इलाज के लिए एम्बुलेंस से निज़वा अस्पताल ले जाया गया.” पुलिस ने दुर्घटना के कारण के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. खलीज टाइम्स ने पहले खबर दी थी कि अधिकारियों ने आंधी-तूफान, भारी बारिश और उड़ती धूल के कारण हाईवे पर कम विजिबिलिटी (साफ़ न दिखाई देने) की चेतावनी दी थी.

रॉयल ओमान पुलिस ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “रॉयल ओमान पुलिस एयर विंग ने सुल्तान सईद बिन तैमूर स्ट्रीट पर एक गाड़ी के खराब होकर सड़क से उतर जाने के बाद, दो घायल लोगों को अल हेमा गवर्नरेट से निज़वा अस्पताल पहुंचाने के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और भारतीय मूल के 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से निज़वा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है”

Latest News

ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्टर रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बिछाया था जाल

Rohullah Mehdi: मुंबई में बॉलीवुड-ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है, इस मामले में अभिनेता रोहुल्लाह मेहंदी को फिल्म सेट से...

More Articles Like This

Exit mobile version