पाकिस्तान में हादसा: झील में पलटी नाव, सात लोगों की मौत, एक व्यक्ति लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Boat Capsize: पाकिस्तान से नाव हादसे की खबर सामने आई है. यहां उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैफुल्ला झील में एक टूरिस्ट बोट के पलट गया. इस घटना में सात लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है.

मीडिया को जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को स्वात जिले के खूबसूरत कलाम इलाके में एक नाव पलट गई. इस नाव पर सवार एक ही परिवार के आठ सदस्य घूमने गए थे.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सात पीड़ितों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बचाव दल, पुलिस अधिकारी और स्थानीय स्वयंसेवक लापता एक व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं.

ट्यूशन एकेडमी एकेडमी की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत

इससे पहले मंगलवार को अधिकारियों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया गया कि लाहौर के काहना इलाके में एक प्राइवेट ट्यूशन एकेडमी की छत गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री ख्वाजा इमरान नजीर ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मलबे के नीचे लगभग 20 लोग दबे हुए थे, जिनमें वे 14 बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें काहना तहसील मुख्यालय (THQ) अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version