अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसाः ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Accident: बृहस्पतिवार को अयोध्या में भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मुबारकगंज के पास हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रौनाही क्षेत्र के मुबारकगंज के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. बताया गया कि स्कॉर्पियो लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

क्‍या मोटापा कम करने वाली दवाओं से कमजोर हो रहे बाल और नाखुन, र‍िसर्च में बड़ा खुलासा

Weight-Loss Drugs: अक्‍टूबर 2025 से भारत में मोटापे को कम करने वाली दवाओं की ब‍िक्री शुरू हुई, लेकिन ब‍िक्री...

More Articles Like This

Exit mobile version