Accident in Philippines: कागायन प्रांत में सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तुगुएगारावः गुरुवार को तड़के उत्तरी फिलीपींस के कागायन प्रांत में बस और पिकअप (ट्रक) की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी. दुर्घटना के कारण ट्रक लगभग 20 मीटर तक घसीटती चली गई, जिसकी वजह से यात्री सड़क पर गिर गए.

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक राहगीर, दो यात्री, बस चालक और उसके सहायक को मामूली चोटें आई हैं.

दुकान से टकरा गई पिकअप
पुलिस प्रमुख मेजर ने बताया कि छोटे ट्रक (पिकअप) को बस ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर अबुलुग शहर में सड़क किनारे एक खाने की दुकान से जा टकरा गई.

अधिकारी कर रहे मामले की जांच
उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है. फिलीपींस में यातायात कानूनों के कमजोर कार्यान्वयन की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते रहते है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version