पंजाब में हादसाः कार का ब्रेक हुआ फेल, दो सगे भाइयों सहित तीन के जीवन की थमी रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अबोहरः पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रविवार की आधी रात के बाद अबोहर में तेज रफ्तार एक कार ब्रेक फेल होने से दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा हनुमानगढ़ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज के पास हुआ, जब कार उतरते समय रोटरी चौक पर टकरा गई.

रात में काम से वापस लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, गलुवाना गांव निवासी दो सगे भाई अपने तीन दोस्तों के साथ रात में काम से वापस अपने गांव कार से लौट रहे थे. इसी दौरान करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार ब्रेक फेल होने से हनुमानगढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज रोटरी चौक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दुर्घटनाग्रस्त कार से लोगों को निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में दो सगे भाइयों और उनके एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जल रहा है.

पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर हॉस्टल की मोर्चरी में रखवा दिया और दुर्घटना की सूचना मृतक और घायलों को परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए युवक कीनू के बाग के ठेके लेने का काम करते थे. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Punjab: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध पुलिस के फंदे में, IED बरामद

Punjab Terror Plot: पंजाब पुलिस ने एक बड़े आतंकी षड्यंत्र को असफल कर दिया है. पुलिस ने मोहाली से...

More Articles Like This

Exit mobile version