रोहतक में हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rohtak Accident: हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा गुरुवार तड़के रोहतक जिले के कलानौर थाना क्षेत्र में 152-डी एक्सप्रेस-वे पर हुआ. हाई स्पीड कार की ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

मौके पर हुई कार सवार तीन लोगों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव खैरड़ी के पास नारनौल की ओर जा रही तेज रफ्तार एक टाटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने तीनों शवों को वाहन से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के शवगृह भिजवा दिया. मृतकों में एक की पहचान मनोज कुमार जैन पुत्र सुभाष चंद्र जैन निवासी रामकरण दास कालोनी, नारनौल के रूप में हुई है.

वहीं, उसके साथ मौजूद दो अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ ही नारनौल पुलिस को भी दे दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टाटा गाड़ी अंबाला की ओर से आ रही थी और नारनौल की तरफ जा रही थी. इसी दौरान वह आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version