संभल में हादसा: ट्रक से टकराया आटो, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sambhal Accident: यूपी के संभल में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बहजोई से करीब तीन किलोमीटर दूर बमनेटा गांव के पास लोगों से भरी आटो ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्ताल ले जाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, बहजोई से आटो में सवार होकर लोग चंदौसी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में आटो सामने से आ रहे बजरी लदे ट्रक से भिड़ गया. ट्रक की अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद आटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

इस हादसे में आटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल है. है. बहजोई की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

उत्तराखंडः भूकंप के झटकों से कांपी पिथौरागढ़ की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Earthquake Uttarakhand: आज फिर भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती कांप उठी. पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए...

More Articles Like This

Exit mobile version