सतना में हादसा: नहर में गिरा बेकाबू ट्रक, चालक सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Satna Truck Accident: बुधवार को मध्य प्रदेश सड़क हादसा हो गया. सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में हुए इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास सरिया से लदा एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में जा गिरा.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. हादसा इतना भीषण था कि नहर में गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक, क्लीनर और एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घंटों बाद निकाले जा सके ट्रक में फंसे शव

ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों शवों फंस गए. शवों को बाहर निकालने के लिए प्रशासन को करीब चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा. क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया, तब जाकर दो शव बाहर निकाले जा सके, जबकि तीसरा शव ट्रक की बॉडी में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे कटर मशीन की सहायता से बाहर निकाला गया.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में मैहर जिले के पडरी निवासी दिलीप केवट और रामगढ़ निवासी विष्णु केवट की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग शुरू, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This