शाहाबाद में हादसाः हाईवे पर पलटी बेकाबू स्लीपर बस, मासूम सहित तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shahabad Bus Accident: मंगलवार को राजस्थान में भीषण सड़क हादसा हो गया. शाहाबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस पलट गई. इस हादसे में जहां मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के मुताबिक, कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस फरेदा पलहटी गांव के पास पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए.

कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला. एक दर्जन से अधिक घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

पुलिस ने बताया की इस हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि शायद रफ्तार तेज होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version