श्रीनगर में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, दो पुलिस अधिकारियों की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः श्रीनगर से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे दो पुलिस अधिकारियों की जहां मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.  अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पूरी करने के बाद तीन सब-इंस्पेक्टर श्रीनगर से जम्मू लौट रहे थे. इस दौरान शहर के लसजन इलाके के टेंगन क्षेत्र में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत तीनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, मृतकों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम के रूप में हुई है, जबकि घायल अधिकारी का नाम मस्तान सिंह बताया गया है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version