सुल्तानपुर में हादसाः हाई स्पीड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार मजदूरों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः शनिवार को तड़के यूपी के सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. ईंटों से लदा तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया. इस दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची.

सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज में सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ. ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे चार लोग दब गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाकर चारों को बाहर निकाला गया.

सभी को तत्काल 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया गया, जहां तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में चौथे मजदूर की भी मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान संदीप रावत, पीतांबर रावत, पवन रावत और बलराम रावत के रूप में हुई. संदीप, पीतांबर और पवन इलिचपुर मजरे पड़रांवा थाना कोठी, बाराबंकी के रहने वाले थे. बलराम ग्राम सरायनदर थाना कोठी का रहने वाला था.

बताया गया है कि पीतांबर बाराबंकी के अचकाकामऊ स्थित देशराज के आरबीएफ ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था. वहीं, अन्य मृतक ईंट लादने और उतारने का काम करते थे. आशंका है कि ईंट भट्ठे से संबंधित काम के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

पितृपक्ष में जन्मा बच्चा…, वरदान या पूर्वजों का साया? जानें इस जन्म को लेकर जुड़ी मान्यताएं!

Pitru Paksha 2026: हिंदू परंपरा में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय...

More Articles Like This