स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा तोहफा, 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का किया ऐलान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day 2026: आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया. देश के इतिहास में पहली बार लाल किले पर ‘वंदे मातरम’ गाया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने लालकिले से देश को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान Gen Z और Gen Alpha को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है.

पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा तोहफा

लालकिले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gen Z और Gen Alpha को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा कि एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग देने का काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लास गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ हैं, हम अलग-अलग परीक्षाओं के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग देंगे. मध्यम वर्गीय परिवार के साथ बहुत बड़ा बोझ बन चुका है कोचिंग क्लास की स्पर्धा. हर परिवार को लगता है कि कोचिंग नहीं भेजा तो विकसित परिवार नहीं हैं. हम इसकी चिंता करते हैं. 

युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है Independence Day 2026

पीएम मोदी ने कहा, ”विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. आज, लाल किले की प्राचीर से, मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का काम करेंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो.”

2030 में CWG होस्ट करनेवाले हैं

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2036 में Olympics के प्रबल दावेदार है, 2030 में CWG होस्ट करनेवाले हैं. हमने तय किया है कि 2036 जो Olympics होगा, जिन स्पर्धा में भारत विचार नहीं करता, उसके लिए टैलेंट अभियान चलाया जाएगा. बच्चों की प्रतिभा देखा जाएगा.

भारत खेल की दुनिया में जगह बना रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत खेल की दुनिया में जगह बना रहा है. खेल के पोडियम में राष्ट्रगान सुनाई देता है. झंडा लहराता है. नौजवानों के क्षेत्र खुला है. पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक में सवा 300 स्पर्धा में दो तिहाई खेलों में भारत होता ही नहीं है, हमारी मौजूदगी ही नहीं होती है. जिन विधाओं में भारत नहीं खेलता है, उसपर भारत बल देगा. 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो पांच साल 10 साल के बच्चे हैं उनपर ध्यान देना होगा. खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव जाकर प्रतिभा देखना होगा. 

ये भी पढ़ें- ‘2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे’, लाल किले से PM Modi का राष्ट्र के नाम संबोधन

Latest News

कैंब्रिज के प्रोफेसर जेसन अर्डे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला शव, कुछ दिन पहले ही दिया था इस्तीफा

London: दक्षिण लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के 41 वर्षीय प्रोफेसर जेसन अर्डे अपने घर में मृत पाए गए हैं....

More Articles Like This