‘अमेरिका का हिस्सा होगा होर्मुज’, ट्रंप के बयान ने दुनियाभर में मचाई सनसनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Hormuz US Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी लड़ाई को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनियाभर में खलबली मची हुई है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान को हराने के बाद वह जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का इलाका घोषित करेंगे. यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस बेहद अहम समुद्री रास्ते से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप पड़ गई है और अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखे हुए है.

‘ईरान को हराने के बाद होर्मुज हमारा’

न्यूयॉर्क में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘ईरान को हराने के बाद, जो बुरी तरह हार रहा है, बहुत जल्द मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करूंगा.’ ट्रंप ने इसके बाद जोर देकर कहा कि ‘यह सच है.’ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा रास्तों में से एक है. यहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल और गैस की आवाजाही होती है. लेकिन फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद से इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही तेजी से गिर गई है.

ईरान पर आर्थिक दबाव की अमेरिकी रणनीति नाकाम हो सकती है- पूर्व राजदूत

वहीं,अमेरिका के पूर्व राजदूत और व्हाइट हाउस के मिडिल ईस्ट नीति सलाहकार मार्क गिन्सबर्ग ने कहा है कि ईरान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की मौजूदा रणनीति एक ‘आर्थिक टकराव’ जैसी है, जिसमें अमेरिका के पीछे हटने की संभावना ज्यादा है. उन्होंने अल जजीरा से कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह संकट के केंद्र में है और ईरान विदेशी मुद्रा भंडार से भी कट गया है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन के पास इस गतिरोध से निकलने की स्पष्ट रणनीति नहीं दिखती. गिन्सबर्ग के मुताबिक, आखिर में ईरानी सरकार के बजाय अमेरिकी प्रशासन के पीछे हटने की संभावना ज्यादा है.

Latest News

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील से भिड़ेगी टीम इंडिया: पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच, CMD उपेन्द्र राय बोले- इसे देखना बहुत...

फुटबॉल प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन बड़ा रोमांचकारी होने जा रहा है. फुटबॉल की मक्का कही जाने वाली...

More Articles Like This