सूरत में हादसाः घर में लगी भीषण आग, बुझ गई पांच जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat House Fire: गुजरात से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को सूरत शहर में बड़ा हादसा हुआ है. लिंबायत इलाके में एक तीन मंजिला मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई. इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं और एक छोटा बच्चा शामिल है.

साड़ी पैकिंग के दौरान लगी आग

पुलिस के मुताबिक, जिस मकान में आग लगी, वहां साड़ी पैकिंग का काम होता था. हादसे के समय परिवार के सदस्य फोम शीट की मदद से साड़ियों को पैक कर रहे थे. छुट्टी का दिन होने की वजह से घर में पैकिंग का काफी सारा सामान और फोम जमा था. इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे कमरे में धुआं भर गया.

उप पुलिस आयुक्त कानन देसाई ने बताया

उप पुलिस आयुक्त कानन देसाई ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. कमरे के अंदर पूरी तरह से धुआं भरा था. अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा. गंभीर हालत में सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

शॉर्ट सर्किट आग लगने की आशंका

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिजली के बोर्ड में स्पार्क होने की वजह से आग लगी होगी. बोर्ड के पास ही फोम की शीट रखी हुई थी, जिसमें रसायनों का इस्तेमाल होता है. आग पकड़ते ही इस फोम से जहरीली गैस और भारी धुआं निकलने लगा. इसी जहरीले धुएं की चपेट में आने से परिवार के सदस्य बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई.


यूपी के रहने वाले थे हादसे का शिकार हुए लोग

मृतकों की पहचान शहनाज बेगम अंसारी (65 वर्ष), हुसा बेगम अंसारी (18), शबीना अंसारी (28), परवीन अब्दुल अंसारी (19) और सुभान अली अंसारी (4 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के समय घर के पुरुष काम पर बाहर गए हुए थे. हादसे का शिकार हुए लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और सूरत में साड़ी पैकिंग का काम करते थे. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

इजरायल में 38 साल बाद पहली बार तय समय पर पड़ेंगे वोट, 27 अक्टूबर को होगा नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

Israel Election: इजरायल में आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नेसेट के कानूनी सलाहकार सागिट अफिक...

More Articles Like This

Exit mobile version