सीरिया में हादसाः नदी पार कर रही थी फेरी, पुल से टकराई, दो बच्चों की मौत, कई लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Syria Ferry Accident: पूर्वी सीरिया से हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार को फरात नदी को पार करते समय 35 से ज्यादा को ले जा रही एक फेरी पुल से टकराकर डूब गई. इस हादसे में दो बच्चों की जहां मौत हो गई, वहीं कई लोगों को बचाया गया और कई लोग लापता बताए जे रहे हैं. इस हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नदी के किनारे अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है.

वीडियो में बचावकर्मी और स्थानीय लोग हादसे के बाद पानी में फंसे लोगों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सीरियाई सिविल डिफेंस ने बताया कि यह हादसा दीर अल-ज़ोर शहर में हुआ, जहां फेरी पुल से टकराने के बाद पलट गई और डूब गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग पानी में गिर गए. बचाव दल ने नदी से 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है.

सीरियाई सिविल डिफेंस के मुताबिक, आपातकालीन दल जिंदा बचे लोगों की तलाश और पीड़ितों के शव निकालने के लिए इलाके की छानबीन कर रहे हैं. हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है. जांच एजेंसी जांच में जुटी हैं.

Latest News

Hepatitis B मुक्त होगा US, अमेरिका ने नए इलाज को दी मंजूरी, मरीज एंटीवायरल दवा लेना कर सकेंगे बंद

Washington: अमेरिका ने क्रोनिक हेपेटाइटिस B के लिए एक नए इलाज को मंजूरी दे दी है. इससे कुछ मरीज...

More Articles Like This

Exit mobile version