प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का 88 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह ने जताया शोक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Janaki: प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन हो गया है. दिग्गज गायिका ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानकी अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोक

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मशहूर पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन से भारत ने एक संगीत आइकन खो दिया है. उनकी असाधारण गायकी ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका शानदार करियर छह दशकों से ज़्यादा का रहा, इस दौरान उन्होंने हिंदी, ओडिया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बंगाली समेत लगभग 20 भारतीय भाषाओं में हज़ारों गाने रिकॉर्ड किए. उनका सदाबहार संगीत हमेशा कीमती रहेगा. मैं उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”

अमित शाह ने जताया दुख S Janaki

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “मशहूर पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन से बहुत दुख हुआ. एक मधुर आवाज, जानकी ने उन गीतों में जान डाल दी जो विभिन्न भाषाओं में हमेशा के लिए क्लासिक बन गए. हमारे देश के सबसे सम्मानित सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक, वह संगीत की दुनिया में एक ऐसा खालीपन छोड़ गई हैं जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए

साउथ की कोकिला कही जाने वाली जानकी अम्मा का बीते दिन कर्नाटक के मैसूर के अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी उनकी पोती अप्सरा वैदुला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. बता दें दिग्गज सिंगर ने तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी समेत 20 भाषाओं में 48,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए.

1970 में मिला पहला अवार्ड

1970 में एस. जानकी अम्मा को बेस्ट सिंगर के तौर परपहला केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला. 1957 से 2017 तक वो चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड और 33 राज्य फिल्म अवॉर्ड जीतीं.

ये भी पढ़ें- प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Latest News

Vastu Tips: बालकनी में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर की सुख-शांति और सकारात्मकता पर पड़ सकता है असर

वास्तु शास्त्र में घर की बालकनी को सकारात्मक ऊर्जा और रोशनी के प्रवेश का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. मान्यता है कि बालकनी में कुछ चीजें रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है. जानिए किन चीजों को बालकनी में रखने से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version